{"_id":"5c50a964bdec2273a03252b2","slug":"161548790116-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने देखा प्रधानमंत्री का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने देखा प्रधानमंत्री का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का जिले के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को सीधा प्रसारण दिखाया गया। चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिभावकों से बच्चों में परीक्षा को लेकर दबाव नहीं बनाने को कहा।
तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में हुए परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि अभिभावक बच्चों के अंक प्रतिशत को लेकर दूसरे बच्चों से तुलाना कर उन्हें हतोत्साहित नहीं करें। परीक्षा को लेकर बच्चों के मन में डर पैदा नहीं करें। अभिभावक बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान दें। जिले के विद्यालयों में सीधा प्रसारण दिखाने और सुनाने को शिक्षा विभाग ने टीवी और रेडियो की व्यवस्था की थी।
जीआईसी लोधिया में प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद और खंड शिक्षा अधिकारी हवालबाग प्रकाश सिंह जंगपांगी भी मौजूद थे। डीईओ चंद ने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन बच्चों के जीवन में लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश, हरेंद्र बिष्ट, शक्ति प्रसाद, सुजान सिंह चम्याल, कुंदन राम, कमलकांत जोशी, राजेंद्र सिंह खड़ायत, डा. जाकनी लोहनी आदि शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
उधर राजकीय बालिका इंटर कालेज बाड़ेछीना में भी प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण छात्राओं को दिखाया गया। होली एंजिल पब्लिक स्कूल जाखनदेवी में भी दसवीं के बच्चों ने प्रधानमंत्री का कार्यक्रम देखा। इस विद्यालय के दसवीं के छात्र लोकेश सिंह पवार ने तालकटोरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भागीदारी की। इस मौके पर प्रबंधक हर्षवर्धन चौधरी, शिक्षक दिनेश रौतेला आदि भी मौजूद थे। इसके अलावा जिले के अन्य विद्यालयों में भी पीएम के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाया गया।