फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जीआईसी में 28 और 29 दिसंबर को होगी बालिका पंचायत

जीआईसी में 28 और 29 दिसंबर को होगी बालिका पंचायत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी में 28 और 29 दिसंबर को होगी बालिका पंचायत

विज्ञापन
अल्मोड़ा। एससीईआरटी उत्तराखंड के की ओर से जिला स्तरीय बालिका पंचायत 28, 29 दिसंबर को राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में बालिका पंचायत होगी। पंचायत की तैयारी को लेकर डायट में बैठक हुई। डायट के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि बालिका पंचायत के अंतर्गत विशेष अभिमुखीकरण, प्रतियोगिता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें बालिकाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करना, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा के प्रति जागरूक करना शामिल है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले से बालिकाओं को प्रतिभाग कराने के लिए बीईओ और उप शिक्षा अधिकारियों (प्राथमिक) को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कार्यक्रम संयोजक डॉ. दीपा जलाल ने बताया कि पंचायत में भाषण प्रतियोगिता का विषय सफल महिलाएं संघर्ष, कक्षा कक्ष कार्यालय में लिंगभेद, मिथक तोड़ती महिलाएं रखा गया है। तात्कालिक फोटोग्राफी प्रदर्शनी, तात्कालिक वीडियोग्राफी डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। गायन, वादन, लोकगीत, लोकनृत्य आदि प्रतियोगिताएं होंगी। सह संयोजक डॉ. हेम जोशी ने बताया कि प्रतिभागियों के आवास की व्यवस्था जीआईसी में ही की गई है। बैठक में डॉ. बीसी पांडे, डॉ. हरीश जोशी, डॉ. कामाक्षा मिश्रा, डॉ. हेम जोशी, डॉ. सरिता पांडे आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed