{"_id":"5bbe3570867a55285a616d6a","slug":"161539192176-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम नवरात्र पर चितई में बलि को बकरा कोई नहीं लाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम नवरात्र पर चितई में बलि को बकरा कोई नहीं लाया
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। गायत्री परिजनों का पशु बलि के खिलाफ अभियान जारी है। चितई गोलू देवता मंदिर में गायत्री परिजनों ने प्रथम नवरात्र पर जनजागरण अभियान चलाया। कोई भी भक्तजन बुधवार को मंदिर में बलि के लिए बकरा नहीं लाया। हालांकि प्रशासन ने चितई में पशुबलि रोकने के ऐहतियात के तौर पर पुलिस बल भी तैनात किया है।
पिछले कई सालों से गायत्री परिजन चितई मंदिर में पशु बलि के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। जिसमें उन्हें काफी सफलता मिली है। नवरात्र पर गायत्री परिजन मंदिर में पशुबलि के खिलाफ अभियान चलाते हैं। बुधवार को कोई भी श्रद्धालु मंदिर में बलि के लिए बकरा नहीं लाया। गायत्री परिवार के सदस्यों ने मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। मंदिर परिसर और पास के जंगल में पड़े कूड़े का निस्तारण किया।
उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि गोलू मंदिर जन आस्था का केंद्र है। मंदिर परिसर के चारों ओर दो सौ मीटर परिधि में स्वच्छता बनाए रखने में भक्तजन सहयोग करें। मंदिर परिसर के पीछे कूड़ा नहीं फेंके। स्वच्छता अभियान में पुलिस कर्मियों ने भी सहयोग दिया। गायत्री परिवार के भीम सिंह अधिकारी ने बताया कि द्वितीय नवरात्र पर मंदिर परिसर और उसके आसपास पुन: स्वच्छता अभियान चलाएंगे।