{"_id":"5bb7a86e867a5507950d8d0c","slug":"161538762862-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवंगत सर्वजीत महरा को बना दिया भैंसियाछाना का ब्लाक अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवंगत सर्वजीत महरा को बना दिया भैंसियाछाना का ब्लाक अध्यक्ष
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिवंगत सर्वजीत महरा को बना दिया
भैंसियाछाना का ब्लाक अध्यक्ष
भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष देवगिरि को भी बनाया ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने संगठन पदाधिकारियों की घोषणा में ऐसी जल्दबाजी दिखाई है कि पार्टी के लिए अजीब स्थिति पैदा हो गई। कांग्रेस मुख्यालय देहरादून से जारी की गई सूची में एक माह पहले एक घटना में दिवंगत हुए सर्वजीत सिंह महरा को भैंसियाछाना का ब्लाक अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। यही नहीं करीब चार माह पहले भाजपा में शामिल हो चुके देवगिरि गोस्वामी को भिकियासैंण का ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है।
सर्वजीत सिंह महरा निधन से पहले भी भैंसियाछाना के ब्लाक अध्यक्ष ही थे। कांग्रेस नेतृत्व शायद उन्हें दोबारा अध्यक्ष बनाने की तैयारी में था। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व को शायद इस बात की जानकारी ही नहीं हो पाई कि 30 अगस्त को एक हादसे में सर्वजीत सिंह मेहरा की मौत हो गई।
इसी तरह भिकियासैंण के पूर्व कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष देवगिरि करीब चार माह पहले भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उन्हें भाजपा ने ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी सौंपी हुई है। इसके बावजूद कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें ब्लाक अध्यक्ष घोषित किया है। इन नियुक्तियों से अब कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया काफी पहले से चल रही थी। इन खामियों की सूचना प्रदेश नेतृत्व को दे दी गई है।