फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   काश्तकारों की आय दोगुनी करने को कवायद

काश्तकारों की आय दोगुनी करने को कवायद

Tue, 18 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
काश्तकारों की आय दोगुनी करने को कवायद
अल्मोड़ा। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए जिले की 95 न्याय पंचायतों में 20 कलस्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक कलस्टर के लिए नोडल और सह नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में 95 न्याय पंचायतों में कुल 1166 ग्राम पंचायतें और 1,09,268 किसान हैं। सरकार का लक्ष्य 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य है। इसके लिए 20 कलस्टर गठित किए गए हैं। जिसके लिए इतने ही नोडल और सह नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। योजना के तहत विभिन्न विभागों के समन्वय से काश्तकारों को उनकी इच्छा के अनुसार आय बढ़ोतरी के लिए विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन


काश्तकारों को उनके रुझान के अनुरूप सब्जी, फसल उत्पादन, रेशम, जड़ी-बूटी उत्पादन, मसाले की खेती, पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध उत्पादन, उद्यानीकरण, जैविक खेती, बर्मी कंपोस्ट उत्पादन, पॉलीहाउस, बकरी, कुक्कुट पालन से जोड़ा जाएगा। मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि इसमें विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, जीबी पंत पर्यावरण संस्थान, कृषि विज्ञान केंद्र मटेला, राजकीय जैविक प्रशिक्षण केंद्र मजखाली के वैज्ञानिकों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed