{"_id":"5b4642844f1c1b05278b5f5b","slug":"161531331204-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुरभोज निवासी नौवीं का छात्र दो दिन से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुरभोज निवासी नौवीं का छात्र दो दिन से लापता
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। चतुरभोज गांव निवासी नौवीं कक्षा का छात्र अमित कुमार मंगलवार 10 जून की सुबह घर से विद्यालय के लिए निकला, लेकिन तब से घर नहीं लौटा है। दादा ने पौत्र की गुमशुुदगी राजस्व उप निरीक्षक पांडेतोली के यहां दर्ज कराई है।
मंगलवार 10 जून को ग्राम पंचायत चतुरभोज (मनीआगर) निवासी छात्र अमित कुमार पुत्र चंदन राम घर से सुबह विद्यालय के लिए गया, वह राजकीय इंटर कालेज बाड़ेछीना में नौवीं का छात्र है। छुट्टी के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
विद्यालय पहुंचकर जानकरी ली तो पता चला कि अमित विद्यालय पहुंचा ही नहीं। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं लगा है। दादा देव राम ने राजस्व उप निरीक्षक पांडेतोली के यहां पौत्र अमित कुमार की गुमशुदगी दर्ज कराई है। उन्होंने राजस्व पुलिस ने अमित का पता लगाने की गुहार लगाई है।