{"_id":"5b215f294f1c1baf6e8b7f7b","slug":"161528913705-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों के काटे पेड़ बिजली लाइन में गिरे, कई गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों के काटे पेड़ बिजली लाइन में गिरे, कई गांवों की बिजली गुल
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
धौलछीना(अल्मोड़ा)। अराजक तत्वों ने सुपईखान के पास चीड़ के कई पेड़ काट डाले। पेड़ बिजली विभाग की लाइन को तोड़ते हुए धाराशायी हो गए, इससे तीन दर्जन गांवों की बिजली ठप हो गई।
अराजक तत्वोें ने सुपईखान के पास करीब 15 से 20 चीड़ के पेड़ काट दिए। पेड़ों के ऊर्जा निगम की लाइन पर गिरने से भैंसियाछाना ब्लाक के धौलछीना मंगलता, जमराड़ी, लिंगुणता, सेराघाट क्षेत्र की बिजली मंगलवार शाम को गुल हो गई। इससे पूर्व चार दिन पहले भी इसी स्थान पर अराजक तत्वों ने पेड़ गिराए थे और लाइन बाधित कर दी थी। निरीक्षण को पहुंचे ऊर्जा निगम के जेई ललित मोहन डालाकोटी ने बताया कि सुपईखान के पास अराजकतत्वों ने चीड़ के पेड़ काट कर विद्युत लाइन में डाल दिए जिस कारण रात भर आपूर्ति ठप रही। वन विभाग के वन दरोगा रघुवर सिंह बिष्ट ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और अज्ञात लोगों के खिलाफ चालान भी काटा गया है।
विज्ञापन