फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   चौखुटिया में आयोजित विशाल चिकित्सा शिविर मे भारी संख्या में उमड़े लोग

चौखुटिया में आयोजित विशाल चिकित्सा शिविर मे भारी संख्या में उमड़े लोग

Sat, 02 Jun 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया में आयोजित विशाल चिकित्सा शिविर मे भारी संख्या में उमड़े लोग
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जीआईसी चौखुटिया में जुनून चैरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली से जुड़े अपोलो, फोर्टिस अस्पतालों के चिकित्सकों ने शनिवार को यहां निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर में कुल 2500 से अधिक रोगियों का उपचार करने के साथ ही निशुल्क दवा बांटी गई। पांच सौ लोगों ने लिवर की जांच कराई। दिल्ली के प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ. गिरीश चंद्र वैष्णव के नेतृत्व में पहुंची चिकित्सकों की टीम में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय शर्मा, छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीत गुप्ता, नेत्र रोग डॉ. राजेश खन्ना, बाल रोग डॉ. प्रसन्ना भट्ट, फिजिशियन डॉ. प्रहलाद चावला, डॉ. नरेश काला, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजलि, डॉ. पूनम, डॉ. मीनाक्षी मिश्रा, दंत रोग डॉ. केशव नैथानी, डॉ. वरुण ढईया, हड्डी रोग डॉ. कमल राजपूत, डॉ. संजय गर्ग, ईएनटी डॉ. आलोक गुप्ता, कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजय शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषि चौधरी, डॉ. नरेद्र कासना, सर्जन डॉ. सुधीर शर्मा, डाईटीशियन सहित कई चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। सबसे अधिक करीब 400 रोगी शुगर के निकले। शिविर में एचबीएवनसी, यूरिक एसिड, लिमिड प्रोफाइल, हड्डी जांच, फाइबरो स्कैन, ईसीजी, वैस्कूलर सहित कई जांचें निशुल्क की गई। शिविर में स्टाफ नर्स कविता गोस्वामी, प्रेमा गोस्वामी, जितेंद्र, गिरीश तिवारी, डॉ. कुलदीप बिष्ट, मनोज शर्मा, अमर सिंह, गगन चौधरी, दरबान सिंह, विनोद छिम्वाल, प्रेम साह, वीरेंद्र बिष्ट, मदन चौधरी, प्रमोद साह, भोलानाथ, चंदन महरा, कुबेर कठायत, भावना शर्मा, हेम कांडपाल, एलडी मठपाल, राजेद्र कांडपाल, गणेश सांणी, जीवन नेगी, गणेश बुधोड़ी, मधुसूदन अटवाल, भरत कांडपाल, रामगंगा सेवा समिति, गेवाड़ संकल्प समिति से जुड़े लोगों का सहयोग रहा। सुबह आठ बजे शुरू हुआ शिविर शाम छह बजे संपन्न हुआ।
विज्ञापन


एसडीएम ने लिया जायजा
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। शिविर में पहुंचे एसडीएम रजा अब्बास ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान तहसीलदार सतीश बर्थवाल ने अपना लिवर टेस्ट और ईसीजी कराई। बाद में उन्होंने आम मरीजों की तरह लाइन में खड़े होकर दवा ली। शांति व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा के नेतृत्व में पुलिस कर्मी तैनात थे।
विज्ञापन


शुगर में चीनी, चिंता, चिकनाई सबसे ज्यादा घातक
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। शिविर के मुख्य संयोजक दिल्ली के वरिष्ठ फिजिशियन, शुगर रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश चंद्र वैष्णव ने कहा है कि चीनी, चिंता, चिकनाई ये तीनों शुगर के बीमारों के लिए घातक हैं। शुगर के मरीजों को तीनों चीजों से दूर रहने के साथ ही तीन किमी से अधिक पैदल चलना चाहिए। स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं से खुश डॉ. वैष्णव ने कहा कि चौखुटिया क्षेत्र में प्रतिवर्ष जून में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय भट्ट ने जताया आभार
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने डॉ. वैष्णव से फोन पर बातचीत कर उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्र चौखुटिया में शिविर का सफल संचालन करने के लिए उन्हें अपनी पार्टी की सरकार की तरफ से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में होने वाले शिविर में हर तरह की मदद करेंगे। उन्होंने स्थानीय स्तर पर शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए क्षेत्रीय युवाओं को भी शाबासी दी। इससे पहले रामगंगा सेवा समिति, गिवाड़ संकल्प समिति, भाजपा मंडल इकाई ने भी शिविर के लिए डॉ. वैष्णव का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed