फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं का कार्य गरमी से पहले पूरा करें

निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं का कार्य गरमी से पहले पूरा करें

Sun, 25 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं का कार्य गरमी से पहले पूरा करें
दन्यां (अल्मोड़ा)। प्रदेश के पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने सरयू-बेलक-दन्यां और पनार-भनोली निर्माणाधीन लिफ्ट पेयजल योजनाओं को गर्मी से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने योजनाओं के निर्माण में देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कार्य में तेजी लाएं। पेयजल योजनाओं के निर्माण कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

पंत नेदन्यां में बैठक लेकर जल निगम और जल संस्थान के कार्यों की समीक्षा की। जल संस्थान, पेयजल निर्माण निगम और जल निगम यांत्रिक शाखा के अधिकारियों को निर्देशित किया कि धीमी गति से बन रही लिफ्ट पेयजल योजनाओं के निर्माण में तेजी लाएं। विभागीय अधिकारियों से निर्माण के अंतिम चरण में पहुंच चुकी सरयू-बेलक-दन्यां और पनार-भनोली पंपिंग योजनाओं के निर्माण में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के लिए निर्देशित किया। वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पांडे ने पेयजल मंत्री से भांगादेवली, गैराड़, तोली, बमनस्वाल, कपकोट आदि क्षेत्रों की पेयजल समस्या रखी और इन गांवों के लिए लिफ्ट पेयजल योजनाओं को स्वीकृत करने की मांग की। बैठक में विभागीय अधिकारियों के अलावा हरीश दरम्वाल, ज्ञान प्रकाश पंत, मनोज पंत, डीके जोशी, जगदीश पांडे, दीवान राम आर्य, संजय दरम्वाल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय, मंडल महामंत्री धौलादेवी प्रताप गैड़ा आदि ने अपने अपने क्षेत्रों की समस्याओं से मंत्री के सम्मुख रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed