{"_id":"5a77393a4f1c1b8f268b8288","slug":"161517762874-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनों को बचाने में छात्राओं और महिलाओं की है महत्वपूर्ण भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनों को बचाने में छात्राओं और महिलाओं की है महत्वपूर्ण भूमिका
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जीजीआईसी बाड़ेछीना में अग्नि सुरक्षा संबंधित गोष्ठी का आयोजन किया गया। वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा ने वनाग्नि के कारणों, वनाग्नि से जंगलों को होने वाले नुकसान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वनों को बचाने में छात्राओं और महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और उन्हें वनों को बचाने के काम में आगे आना होगा। इस दौरान बाड़ेछीना बाजार में जागरूकता रैली भी निकाली गई।
अग्नि सुरक्षा संबंधित गोष्ठी में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि वनों को बचाकर रखने से ही पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं और छात्राएं वनों को बचाने में सहयोग कर सकती हैं। सरपंच संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा दत्त ने जंगलों को बचाने में वन पंचायतों की भूमिका के बारे में जानकारी दी और जंगलों को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान भी किया। गोष्ठी में प्रधानाचार्य सुशील बोरा ने भी विचार रखे।
इसके बाद बाड़ेछीना बाजार में जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस दौरान मीना जोशी प्रतिमा वर्मा, रजनी पांडे ,प्रीती जोशी, किरण बिष्ट ,ममता भट्ट आदि शिक्षिकाओं के अलावा वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।