फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   16 vehicles were checked, two samples of open mawa and packaged sweets were taken.

Almora News: 16 वाहनों की जांच, खुला मावा और पैकेट बंद मिठाई के दो नमूने लिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
16 vehicles were checked, two samples of open mawa and packaged sweets were taken.
अल्मोड़ा। होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को बाहरी जिलों और विभिन्न क्षेत्रों से जिले में प्रवेश कर रही खाद्य सामग्री से लदे वाहनों का निरीक्षण किया। लोधिया पुलिस बैरियर पर केमू, ट्रक और अन्य छोटे व्यावसायिक 16 वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एक बस से लाए जा रहे मावे की गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने पर टीम ने खुले मावे का नमूना विधिवत संग्रहित किया गया। उक्त नमूना जांच के लिए खाद्य विश्लेषण शाला प्रेषित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य वाहन में सप्लाई की जा रही पैकेट बंद मिठाइयों की गुणवत्ता पर संदेह होने के आधार पर उसका भी नमूना लिया। संबंधित नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। निरीक्षण टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार, ईश्वर सिंह नेगी, कुंदन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed