{"_id":"67bf3e6c290e72cf0205df20","slug":"16-posts-of-officers-and-employees-vacant-in-cmo-office-almora-news-c-231-1-ha11008-113609-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सीएमओ कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी के 16 पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सीएमओ कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी के 16 पद रिक्त
विज्ञापन
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जैसे अहम पद खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारियों की भारी कमी है। 24 पदों के सापेक्ष केवल आठ पदों पर ही कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। रिक्त 16 पदों में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक जैसे अहम पद शामिल हैं।
सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं का संचालन सुनिश्चित करने के लिए सीएमओ कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी के पद स्वीकृत किए जाते हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के चार पद स्वीकृत हैं जिनमें से केवल एक पद पर ही नियुक्ति की गई है। शेष तीन पद रिक्त हैं। अतिरिक्त चिकित्साधिकारी के तीन, वरिष्ठ प्रशासनिक और प्रशासनिक अधिकारी का एक-एक पद का रिक्त है। प्रधान सहायक, व्यैक्तिक सहायक, कनिष्ठ सहायक, अपर अभियंता, चीफ फार्मसिस्ट, प्रभारी अधिकारी फार्मेसी का एक-एक पद रिक्त है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के दोनों पद रिक्त हैं। कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के दो पद स्वीकृत हैं जिनमें पांच कनिष्ठ सहायक अधिक कार्य कर रहे हैं।
सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी की रिक्ति की सूचना निदेशालय को समय-समय पर भेजी जाती है। विभाग की ओर से रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।