{"_id":"c72146381d0c92ae08b50ee2a5262257","slug":"15th-state-school-volleyball-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता जारी है। जूनियर बालक वर्ग के फाइनल मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून विजयी रहा। देहरादून जिले की टीम उपविजेता और ऊधमसिंह नगर की टीम तृतीय रही।
विज्ञापन
जूनियर वर्ग का फाइनल मैच स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और देहरादून के मध्य खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून 25-10, 25-19 से विजयी रहा। सीनियर वर्ग का लीग मैच देहरादून और टिहरी के बीच खेला गया। देहरादून ने टिहरी को 26-25, 25-13 से पराजित कर जीत हासिल की।
विज्ञापन
इससे पहले खेले गए जूनियर वर्ग के मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को 25-15, 25-17 से पराजित किया। रेफरी कमल किशोर चौहान, दीपक डंगवाल, चंदन बिष्ट, गिरीश बिष्ट, सुरेश विजल्वाण, राजीव गैड़ा थे। स्कोरर शांति थपलियाल, जितेंद्र बिष्ट, इंद्रजीत सामंत, किशोर साह, नवीन लाल वर्मा थे। संचालन नीलम नेगी ने किया।
विज्ञापन
वहां धन सिंह धौनी, चंदन मेहता, दीपक साही, राजेंद्र बिष्ट, सोवन कनवाल, नंदा सिंह दसौनी, हरिप्रकाश खत्री, जगदीश गोस्वामी, अशोक बनकोटी, ममता जोशी, इंद्रा अल्मिया, हरीश सिंह मावड़ी, वीरेंद्र सिंह नेगी, कैलाश डोलिया, कुंदन सिंह कोरंगा, पुष्कर सिंह नेगी, कमलकिशोर तिवारी, सुनील बिष्ट, भुवन चिलवाल, सुरेश वर्मा, तुषार वर्मा, बृजकिशोर वर्मा आदि मौजूद थे।