{"_id":"5d1ce45e8ebc3e3c6f6e2a35","slug":"156217453513-almora-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"देघाट में ग्रामीण की संदिग्धावस्था में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देघाट में ग्रामीण की संदिग्धावस्था में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देघाट में ग्रामीण की संदिग्धावस्था में मौत
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। स्याल्दे तहसील के अंतर्गत पटवारी क्षेत्र देघाट में एक व्यक्ति की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पटवारी क्षेत्र देघाट के राजस्व उपनिरीक्षक इकरार अंसारी ने बताया गोलना निवासी मदन राम (58) पुत्र अमर राम बुधवार सुबह देवी मंदिर परिसर में बेहोशी के हालत में पड़ा था। परिजन उसे स्थानीय अस्पताल में ले गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया मृतक के बड़े भाई मथुरा राम ने बुधवार सुबह साढ़े सात बजे घटना की सूचना दी। शव का कानूनगो शंकर गिरी के नेतृत्व में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक धीरज, महेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे। फिलहाल इस मामले में किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।