फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   2019-20 की जिला योजना के लिए 45.23 करोड़ रुपये के परिव्यय का अनुमोदन

2019-20 की जिला योजना के लिए 45.23 करोड़ रुपये के परिव्यय का अनुमोदन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
2019-20 की जिला योजना के लिए 45.23 करोड़ रुपये के परिव्यय का अनुमोदन
पलायन रोकने को विशेष कार्य योजना बनानी होगी: हरक
विज्ञापन

2019-20 की जिला योजना के लिए 45.23 करोड़ रुपये के परिव्यय का अनुमोदन
अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में विकास भवन में हुई बैठक में वित्त वर्ष 2019-20 के लिए जिला योजना के अंतर्गत 45.23 करोड़ रुपये के परिव्यय का अनुमोदन किया गया। प्रभारी मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि वित्तीय वर्ष में पलायन को रोकने के लिए विशेष कार्य योजना बनानी होगी। उन्होंने एक मामले में सिंचाई विभाग द्वारा ठेकेदार के भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से जांच कराने के निर्देश दिए।
जिला योजना की बैठक में मुख्य रूप से कृषि विभाग के लिए 75.75 लाख, उद्यान एवं भेषज के लिए 80.32 लाख, पशुपालन 165 लाख, दुग्ध विकास के लिए एक करोड़, वानिकी के लिए 22 लाख रुपये, सहकारिता के लिए 90 लाख, राजकीय सिंचाई के लिए दो करोड़, सामुदायिक विकास के लिए 104 लाख, उरेडा के लिए 192 लाख, पर्यटन के लिए 130 लाख, माध्यमिक शिक्षा के लिए 3.91 करोड़, प्रांतीय रक्षा दल के लिए एक करोड़, पेयजल निगम के लिए 3.50 करोड़, जल संस्थान के लिए 10.97 करोड़,पूल्ड आवास के लिए 1.82 करोड़ रुपये के परिव्यय को स्वीकृति दी। जिला अल्मोड़ा के लिए जिला योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए शासन ने 41.12 करोड़ रुपये का परिव्यय स्वीकृत था। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला अल्मोड़ा में विकास के लिए ऐसी कार्य योजना तैयार की जाए जिससे जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि का सदुपयोग हो सके। उन्होंने कहा कि सिंचाई, पर्यटन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी वर्तमान वित्तीय वर्ष में रखी गई योजनाओं के लिए दोबारा से विधायक, ब्लॉक प्रमुख और जिला योजना समिति के अन्य सदस्यों के साथ बैठक करके सभी की सहमति से योजनाओं को प्रस्तावित करें उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जर्जर हालत वाले स्कूल भवनों और अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों को प्राथमिकता से लेने को कहा। डॉ. रावत ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 40 लाख से ऊपर की योजनाओं को नाबार्ड और राज्य योजना के अंतर्गत प्रस्तावित किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान, विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक सल्ट सुरेंद्र सिंह जीना और विधायक करन मेहरा ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की समस्याएं और सुझाव प्रभारी मंत्री को दिए। बैठक में नगरपलिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने भी जिला योजना समिति में अपने आवश्यक सुझाव दिए। इस अवसर पर ब्लाक सूरज सिराड़ी, प्रमुख ममता भट्ट, पीतांबर पांडे, दीपक बोरा, नगरपालिका अध्यक्ष रानीखत कल्पना देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष द्वाराहाट मुकेश लाल शाह, सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, सीएल टम्टा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत नरेन्द्र भंडारी, प्रशिक्षु आईएएस विशाल मिश्रा, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी केके पकंत, अर्थ संख्याधिकारी जीएस कालाकोटी के अलावा जिला योजना समिति के समस्त सदस्य और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
(03एएलएम11पी,12पी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed