{"_id":"5d0d187c8ebc3e014601f6bd","slug":"156113930910-almora-news18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में लगाए गए ऑटोमेटिक मौसम स्टशनों ने शुरू कर दिया काम करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में लगाए गए ऑटोमेटिक मौसम स्टशनों ने शुरू कर दिया काम करना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जनपद में लगे ऑटोमेटिक मौसम स्टेशनों ने काम करना शुरू कर दिया है। इन मौसम स्टेशनों से बारिश की मात्रा की सीधी जानकारी आपदा नियंत्रण कक्ष को मिल रही है। जल्दी ही इनसे नमी और तापमान की भी जानकारी भी मिल सकेगी। इसके लिए स्पेशल सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है।
उत्तराखंड डिजास्टर रिकवरी परियोजना के तहत जिले के अल्मोड़ा, रानीखेत, भिकियासैंण, सल्ट, चौखुटिया, द्वाराहाट, जैंती, मॉसी, भैंसियाछाना, ताकुला, शीतलाखेत, गरुड़ाबांज में पिछले साल अक्तूबर में आटोमैटिक मोटर स्टेशन लगाए गए थे। इन स्टेशनों के जरिये संबंधित जगहों से आपदा प्रबंधन विभाग को बारिश की जानकारी मिलने लगी है। प्रशासन के अनुसार आपदा प्रबंधन की ओर से सेराघाट, मछोड़, लमगड़ा, सोमेश्वर, देघाट, ध्याड़ी, जौरासी में भी मौसम स्टेशन लगाने की तैयारी की जा रही है। इनके प्रस्ताव शासन को भेज दिए हैं।
कोट......
जिले में आपदा प्रबंधन विभाग को मजबूत किया जा रहा है। डिजास्टर रिकवरी परियोजना के तहत ऑटोमेटिक मौसम स्टेशनों में नमी, तापमान आदि की जानकारी के लिए स्पेशल साफ्टवेयर डवलप किया जा रहा है। साफ्टवेयर तैयार होने के बाद बारिश के साथ साथ इन स्टेशनों से मौसम की अन्य जानकारी भी मिल सकेगी। नितिन सिंह भदौरिया जिलाधिकारी अल्मोड़ा