{"_id":"5cf01ab9bdec2207903d69f2","slug":"155923940015-almora-news121","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक और कर्मचारियों को तीन माह से वेतन के लाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक और कर्मचारियों को तीन माह से वेतन के लाले
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इससे कार्मिकों में रोष व्याप्त है। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द वेतन भुगतान की मांग उठाई गई। तीन दिन के भीतर वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
वक्ताओं ने कहा कि जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक, जूनियर और प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। आरोप लगाया कि विभागीय कार्यालय तकनीकी खराबी का कारण बताकर पल्ला झाड़ रहा है। आरोप लगाया कि कतिपय अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक, कर्मचारियों की पदोन्नतियां अकारण रोकी गई हैं।
निर्णय लिया कि यदि तीन दिन के भीतर शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। साथ ही एक शिष्टमंडल जल्द शिक्षा मंत्री से मिलने जाएगा। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रांतीय महामंत्री डॉ. मनोज कुमार जोशी और संचालन जिला महामंत्री विनोद कुमार पांडे ने किया। बैठक में महिपाल सिंह राजपूत, निर्मल सिंह, दीप्ति साह, जलज लौरेंस, निधि बिष्ट, पूरन सिंह अल्मियां, अशोक कुमार पंत आदि भाग लिया।