फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मौसम परिवर्तन के चलते जाड़ों के सीजन में हुई मार्च तक बा रिश

मौसम परिवर्तन के चलते जाड़ों के सीजन में हुई मार्च तक बा रिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
मौसम परिवर्तन के चलते जाड़ों के सीजन में हुई मार्च तक बा रिश
अल्मोड़ा। वैज्ञानिकों का मानना है कि मौसम परिवर्तन (क्लाइमेट चेंज) के कारण इस बार मार्च के दूसरे हफ्ते तक बारिश होती रही। यही नहीं इस बार उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ने भी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। उनका कहना है कि आने वाले गर्मियों और बरसात के सीजन में भी इस तरह की अनिश्चितता बरकरार रहने की आशंका है।
विज्ञापन


हिमालय क्षेत्र के ग्लेशियरों पर लंबे समय से काम कर रहे जीबी पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान कोसी कटारमल के वरिष्ठ वैज्ञानिक इंजीनियर किरीट कुमार का कहना है कि मौसम परिवर्तन (क्लाइमेट चेंज) के कारण पूरे विश्व में मौसम में इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस बार उत्तराखंड में दिसंबर आखिर से बारिश होना शुरू हुई और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मार्च दूसरे सप्ताह तक लगातार रुक-रुककर बारिश होती रही है।
विज्ञापन


बताया गया है ऊंचाई वाले इलाकों में इस बार जाड़ों के सीजन में अब तक करीब 20 से अधिक बार बर्फबारी हो चुकी है जो कि एक रिकार्ड है। उन्होंने बताया कि अगले साल भी मौसम इसी तरह रहेगा ऐसा कहना कठिन है लेकिन इस तरह की अनिश्चितताएं लगातार सामने आएंगी। क्लाइमेट चेंज के कारण आने वाली गर्मियों में लंबे समय तक बारिश का अभाव हो सकता है और बरसात का सीजन भी पीछे खिसकने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम परिवर्तन के प्रभावों के चलते कभी बहुत अधिक बारिश होने अथवा कभी लंबे समय तक बारिश नहीं होने की संभावनाएं बनी रहती हैं। उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन के कारण इस तरह की असमान्य प्राकृतिक स्थितियां आगे भी सामने आती रहेंगी। किरीट कुमार ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग मौसम परिवर्तन के प्रभावों का एक हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed