फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कार्मिकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

कार्मिकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
कार्मिकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली करने समेत दस सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक समन्वय मंच के आह्वान पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों,अधिकारियों और शिक्षकों ने बांह पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


कार्मिक पुरानी पेंशन बहाल करने, पदोन्नति में शिथिलीकरण, एसीपी का लाभ 10,16, 26 वर्ष में दिए जाने, हेल्थ स्मार्ट कार्ड बनाने समेत दस सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित हैं। कार्मिकों गत 31 जनवरी को सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन भी कर चुके हैं। मांगों का समाधान नहीं होने पर मंगलवार को कार्मिकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में कार्मिकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। मुख्य संयोजक पंकज कांडपाल और पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि 13 फरवरी को भी बांह पर काला फीता बांधकर विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन


मांग पूरी नहीं हुई तो 15 फरवरी को सायं पांच बजे जिला मुख्यालय और शाखा इकाईयों द्वारा कैंडल मार्च निकाला जाएगा। 24 फरवरी को जिला मुख्यालय में पांच बजे रैली निकालकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। सीईओ कार्यालय में प्रदर्शन में पुष्कर भैसोड़ा, बलवीर भाकुनी, मुकेश जोशी, देवेंद्र पाठक, राजेश डालाकोटी, योगेंद्र बिष्ट, कमल बिष्ट, बलवंत तड़ागी, गोपाल भाकुनी, अर्जुन नेगी, अविनाश पडियार, गौरव बिष्ट, जगदीश ंसिंह, गोकुल सिंह आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर आंदोलन के समर्थन में हुई कार्मिकों की एक अन्य बैठक में मुख्य संयोजक पंकज कांडपाल, सीएस नैनवाल, धीरेंद्र कुमार पाठक, चंद्रमणि भट्ट, बीसी कांडपाल, आरपी पांडे, पीएस बोरा, श्याम रावत, महेंद्र वर्मा, ललित मोहन, मुकेश रावत, महिपाल राना, प्रकाश रौतला, महेंद्र गुसाई, कमला बिष्ट, पूरन सिंह, सुरेश बवीर आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed