फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आज जिले में 160065 बच्चों को खिलाई जाएगी पेट के कीड़े मारने वाली दवा

आज जिले में 160065 बच्चों को खिलाई जाएगी पेट के कीड़े मारने वाली दवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
आज जिले में 160065 बच्चों को खिलाई जाएगी पेट के कीड़े मारने वाली दवा
अल्मोड़ा। आठ फरवरी को राष्ट्रीय कृमि दिवस की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस दौरान जिले में 160065 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को जीजीआइसी में शुभारंभ करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि कृमि संक्रमण के कारण बच्चों में खून की कमी, कुपोषण, शारीरिक एवं मानसिक विकास में अवरोध उत्पन्न होता है। दवा खिलाने से खून की कमी में सुधार और पोषण का स्तर बेहतर होता है। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को पेट के कीड़े मारने वाली दवा एल्बेंडाजोल भी खिलाई।

नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने विभाग से प्रत्येक बच्चे तक इस कार्यक्रम को पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण तैयारी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विकासखंड में रेपिड रिस्पांस टीम बना दी गई है जो पूरे कार्यक्रम में पर्यवेक्षक का कार्य करेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष, पालिका अध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी और उपस्थित लोगों ने भी एल्बेंडाजोल की गोली खाई। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, सीएमओ डॉ. विनीता शाह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित, डॉ. नरेंद्र चौहान, डीपीएम दीपक भट्ट, हेम चंद्र जोशी, मनोज जोशी, डॉ. प्रीति पंत, ललित पाण्डे, हिमाशुं मस्यूनी आदि उपस्थित थे। विहान संस्था ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नाटक भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed