{"_id":"5c23c875bdec2256ce0815b6","slug":"151545848949-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो ब्लैक बैल्ट टेस्ट परीक्षा 19 और 20 जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो ब्लैक बैल्ट टेस्ट परीक्षा 19 और 20 जनवरी को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी द्वारा ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयोजन में 19 और 20 जनवरी को रामलीला मैदान ढूंगाधारा में ब्लैक बैल्ट टेस्ट (प्रमोशन परीक्षा) आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा अल्मोड़ा शहर में पहली बार आयोजित हो रही है। एकेडमी ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
राष्ट्रीय रेफरी चतुर्थ डिग्री ब्लैक बैल्ट और एकेडमी के महासचिव कमल बिष्ट ने बताया कि ब्लैक बैल्ट टेस्ट परीक्षा में उत्तराखंड के अलावा पूरे भारत से 80 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। टेस्ट के लिए 50 प्रतिभागी आवेदन कर चुके हैं। इस आयोजन का विशेष लाभ जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारी के लिए रामलीला मैदान ढूंगाधारा में विशेष विंटर ताइक्वांडो शिविर भी आयोजित किया जा रहा है। जिसमें खिलाड़ियों को आत्मरक्षा, आत्मविश्वास के साथ ही राज्य, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसमें चयनित बालक, बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतिभागी 19 फरवरी से राष्ट्रीय सब जूनियर और कैडेट वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लखनऊ और गुवाहाटी (असोम) में भाग लेंगे।