{"_id":"5b4101504f1c1ba1288b5341","slug":"151530986832-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश न होने से रामगंगा के जल स्तर में भारी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश न होने से रामगंगा के जल स्तर में भारी गिरावट
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा) बारिश न होने से। क्षेत्र में रामगंगा के जलस्तर में काफी गिरावट आ गई है। यह समस्या भविष्य में इससे जुड़ी तमाम पेयजल योजनाओं के लिए संकट पैदा होने की ओर इशारा कर रही है। यदि इस दिशा मे जल्द उपाय नही तलाशे गए तो आने वाले समय में बड़ी समस्या पैदा हो सकती है।
क्षेत्र में लंबे समय से बारिश न होने से लाखों लोगों की प्यास बुझाने वाली जीवन दायनी रामगंगा का जल स्तर काफी कम हो गया है। रामगंगा नदी से गैरसैंण से लेकर भिकियासैंण तक तमाम छोटी-बड़ी पेयजल और सिंचाई योजनाएं बनाई गई हैं। नदी के लगातार गिरते जलस्तर से इन योजनाओं पर भी खतरा मंडराने लगा है। लोगों का कहना है कि रामगंगा के उद्गम स्थल में छोटे खाल बनाने के साथ ही नदी के किनारे दोनों तरफ पौधरोपण करने की कार्ययोजना तैयार की जानी चाहिए।
इधर बारिश न होने से कृषि प्रधान गेवाड़ घाटी में धान की पौध भी सूखने की स्थिति में है। जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता बालमसिंह बिष्ट ने लोगों से पेयजल का इस्तेमाल खेती में न करने और मोटर न लगाने को कहा है। उन्होंने कहा कि मोटर का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चौखुटिया मे राम गंगा का गिरता जल स्तर।(फोटो 07 एएलएमसीएचके08पी)