फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कोर सिस्टम इंटीग्रेशन से जुडने के बाद डाकघरों में कामकाज सामान्य हुआ

कोर सिस्टम इंटीग्रेशन से जुडने के बाद डाकघरों में कामकाज सामान्य हुआ

Tue, 05 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
कोर सिस्टम इंटीग्रेशन से जुडने के बाद डाकघरों में कामकाज सामान्य हुआ
अल्मोड़ा। कोर सिस्टम इंटीग्रेशन से जुड़ने के बाद मंगलवार से डाकघरों में काम पूर्व की तरह सुचारू हो गया है। तीन दिन तक कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिए जाने के कारण डाकघरों में लेन-देन के कार्य प्रभावित रहे थे। मंगलवार को डाकघर समेत प्रधान डाकघर में लोगों की काफी भीड़ रही। इस दौरान लोगों ने बचत खाते खुलवाने, पोस्ट समेत विभिन्न लेन-देन के कामकाज निपटाए।
विज्ञापन


मालूम हो कि भारत सरकार संचार मंत्रालय डाक विभाग द्वारा परिमंडल अल्मोड़ा मंडल के सभी डाकघरों और उप डाकघरों को एक नए सिस्टम से जोड़ा जा रहा था जिसकी वजह से अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के करीब 153 डाकघरों के 150 कर्मचारियों को बीते शनिवार से तीन दिन का प्रशिक्षण दिया गया था।
विज्ञापन


बंगलूरू से प्रशिक्षण लेकर पहुंचे प्रधान डाकघर के कुछ कर्मचारियों ने अन्य कर्मचारियों को यह प्रशिक्षण दिया। इस दौरान डाकघरों में बचत खाते, खाता खुलवाने, स्पीड पोस्ट समेत विभिन्न लेन-देन के कार्य नहीं को सके थे। मंगलवार को अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के डाकघरों को आपस में कोर सिस्टम से जोड़ दिया गया। उसके बाद पोस्ट आफिस समेत प्रधान डाकघरों में काम काज पूर्व की तरह शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed