{"_id":"5b157fb34f1c1bb0318b5189","slug":"151528135603-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ता के बाद व्यापारियों और पुलिस के बीच चल रहा विवाद खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ता के बाद व्यापारियों और पुलिस के बीच चल रहा विवाद खत्म
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। व्यापारियों और पुलिस के मध्य पिछले कुछ दिनों से चल रहा विवाद का सोमवार को विधानसभा उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक रघुनाथ सिंह चौहान की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद पटाक्षेप हो गया है। वार्ता के बाद व्यापारियों ने बाजार बंद कराने की चेतावनी वापस ले ली है।
मालूम हो कि व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कोतवाली पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए बाजार बंद कराने की चेतावनी दी थी। इधर इस प्रकरण के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में व्यापारियों और पुलिस अधिकारियों की विधायक चौहान की मध्यस्थता में वार्ता हुई। जिसमें पुलिस प्रशासन ने भविष्य में बाजार में अतिक्रमण हटाने आदि की कार्रवाई करने पर व्यापार मंडल को विश्वास में लेने का आश्वासन दिया।
व्यापारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहने चाहिए। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि व्यापारी और पुलिस के बीच आपसी टकराव नहीं होना चाहिए। वार्ता में पुलिस की ओर से सीओ कमल राम आर्या, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, एसएसआई नीरज सिंह भाकुनी और व्यापारियों की तरफ से व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, सचिव मनोज सिंह पवार, उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, उपसचिव वकुल साह, अमित साह, कोषाध्यक्ष विजय भट्ट, सूरज साह, मनोज सनवाल, प्रकाश रावत, गिरीराज साह, सौरभ साह, जगदीश साह, हरी कृष्ण खत्री आदि मौजूद थे।