{"_id":"5b0851a04f1c1bf36e8b4955","slug":"151527271840-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी यूनियन ने उठाई यात्री किराए में बढ़ोतरी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी यूनियन ने उठाई यात्री किराए में बढ़ोतरी की मांग
Updated Fri, 25 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। टैक्सी यूनियन कुमाऊं महासंघ की सोमेश्वर में हुई बैठक में पेट्रोल, डीजल के दाम बढने पर एसटीएस द्वारा यात्री किराए की दर में बढ़ोतरी नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि इससे टैक्सी स्वामियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे कुमाऊं मंडल में पांच जून से टैक्सियों का संचालन ठप कर दिया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि हर रोज पेट्रोल और डीजल के मूल्य में बढ़ोतरी हो रही है। पर एसटीएस द्वारा किराए की दरों में बढ़ोतरी न करना टैक्सी मालिक और चालकों के हितों पर कुठाराघात है। सरकार के पुराने वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने और बिना स्पीड गवर्नर वाहनों के फिटनेस न होने के फरमान से टैक्सी चालकों और मालिकों को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। इस संबंध में परिवहन मंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। महासंघ ने एलान किया है कि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो टैक्सी महासंघ पांच जून से टैक्सियों का संचालन ठप कर दगा। इस संबंध में यूनियन द्वारा गढ़वाल मंडल में भी संपर्क किया जा रहा है। बैठक में महासंघ अध्यक्ष ठाकुर सिंह बिष्ट, महासचिव जगदीश सिंह रौतेला, कोषाध्यक्ष दीवान सिंह राणा, महेंद्र सिंह, चंदन सिंह बरोलिया, महेश सिंह बोरा, जयंत सिंह कैड़ा, आनंद सिंह रावत, प्रकाश उपाध्याय, आनंद सिंह आदि ने भाग लिया।
तेल के दाम बढ़ने से नुकसान उठाना पड़ रहा
छह जून से टैक्सियों का संचालन ठप करने का ऐलान
टैक्सी यूनियन कुमाऊं महासंघ की सोमेश्वर में बैठक