{"_id":"5a70a6604f1c1b410b8b5f72","slug":"151517332064-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुष्ठ रोग के प्रति समाज में व्याप्त भ्रांतियों को करें दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुष्ठ रोग के प्रति समाज में व्याप्त भ्रांतियों को करें दूर
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। लेप्रोसी मिशन अस्पताल करबला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर याद किया गया। इस अवसर पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की शुरुआत भी की गई। तत्पश्चात हुई गोष्ठी में जिला कुष्ठ अधिकारी डा. योगेश पुरोहित ने कुष्ठ रोग के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने का आह्वान किया।
उन्होंने शपथ दिलाई कि कुष्ठ रोगियों के साथ कोई भेदभाव नहीं किए जाने का समाज को संदेश दें। इस मौके पर हाथ मिलाएं, कुष्ठ मिटाएं के माध्यम से समाज को कुष्ठ मुक्त करने का संकल्प लिया गया। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलेगा। अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में बैठक का आयोजन कर कुष्ठ रोग के प्रति लोगों में व्याप्त भ्रांतियों को दूर कर जागरूक किया जाएगा।
चिकित्साधिकारी डा. ललित पंत ने कहा कि कुष्ठ रोग एमडीटी से पूर्ण रूप से ठीक हो जाता है। अध्यक्षता करते हुए अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी आनंद सिंह ने कहा कि गांधी जी के आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर डा. ललित पांडे, सुभाष पांडे, हिमांगी जोशी, महेंद्र जोशी, अनूप सिंह, संजय कुमार, बलवंत सिंह आदि उपस्थित थे।