फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पार्टी का महत्वपूर्ण संगठन है सेवादल : करन

पार्टी का महत्वपूर्ण संगठन है सेवादल : करन

Sat, 20 Jan 2018 09:52 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
पार्टी का महत्वपूर्ण संगठन है सेवादल : करन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मार्चपास्ट के साथ समापन हो गया। इस दौरान सेवादल कार्यकर्ताओं ने तक्षशिला स्कूल शील से होते हुए बाड़ेछीना बाजार तक मार्चपास्ट किया। रानीखेत विधायक करन महरा ने कांग्रेस सेवादल को पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण और अनुशासित संगठन बताते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


शनिवार को बाड़ेछीना स्थित तक्षशिला पब्लिक स्कूल में हुए समापन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के गरीब आदमी तक राशन पहुंचाने के लिए सस्ते गल्ले की दुकानें खुलवाईं, लेकिन अपने को गरीब हितैषी कहने वाली सरकार ने सबसे पहला हमला इन्हीं राशन की दुकानों पर किया है। आज इन दुकानों से मिटटी तेल, चीनी गायब हो गई और एपीएल का राशन भी बंद हो गया। उन्होंने सेवादल के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर सरकार की इस मनमानी के बारे में बताने को कहा। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने सेवादल से जुड़े कार्यकर्ताओं से देश की अखंडता, एकता के लिए कार्य करने को कहा। सेवा दल का इतिहास बताते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू से लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सेवादल को कांग्रेस की महत्वपूर्ण इकाई मानते हैं।
विज्ञापन


सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राम विलास रावत ने संगठन के अनुशासन पर प्रकाश डाला। प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजपाल खरौला ने कहा कि सेवादल के कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता के अनुसार प्रदेश कांग्रेस संगठन में उचित स्थान दिया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पितांबर पांडे, ब्लॉक प्रमुख हरीश बनौला, पूरन रौतेला, हेम तिवारी, दीपक मेहता, दीप डांगी, चंदन कनवाल, सर्वजीत महरा, टीटू पंत, भगवती मटेला, आशा भट्ट, मंजीत शर्मा, राजेंद्र दुर्गापाल, संजय दुर्गापाल, कल्पना भंडारी, भगवती बिष्ट आदि लोग उपस्थित थेेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed