फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा नाकाम

बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा नाकाम

Sat, 16 Dec 2017 10:39 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा नाकाम
अल्मोड़ा। पहाड़ में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा उपभोक्ताओं को बेहतर संचार सुविधा देने में नाकाम साबित हो रही है। खासकर ब्रॉडबैंड सेवा का हाल काफी बुरा है। हर रोज शाम के समय इंटरनेट ठप होने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बीएसएनएल से इंटरनेट सेवा को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


पिछले काफी दिनों से बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा सुचारु रूप से नहीं चल रही है। सरकारी और निजी दफ्तरों के अलावा बाजार में भी ब्रॉडबेंड सेवा का उपयोग करने वाले उपभोक्ता परेशान हैं। दोपहर बाद बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा का सर्वर हर रोज डाउन हो रहा है। इससे सरकारी कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। मालूम हो कि अल्मोड़ा में सबसे ज्यादा उपभोक्ता बीएसएनएल के ही हैं और अधिकतर कार्यालयों, घरों में लोगों ने ब्रॉडबैंड कनेक्शन लिए हैं।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि बीएसएनएल अच्छी सुविधा नहीं दे रहा है। नगर के अधिकांश साइबर कैफे मालिकों को इंटरनेट के सही ढंग से काम नहीं करने पर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इधर बीएसएनएल के सहायक महाप्रबंधक सीसी रजवार ने बताया कि जहां भी सेवा बाधित हो रही है उसे ठीक करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed