{"_id":"59ef72c64f1c1bd1538b8ee7","slug":"151508864710-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपणन की सुविधा नहीं, किसान लाभ से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपणन की सुविधा नहीं, किसान लाभ से वंचित
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। धर्म निरपेक्ष युवा मंच के सदस्यों ने गांव चलो अभियान के तहत हवालबाग ब्लॉक के बल्टा ग्राम पंचायत का भ्रमण किया। गांव में हुई संवाद सभा में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं रखीं और उनके समाधान की मांग की।
किसान हिम्मत सिंह मेहता ने कहा कि काश्तकारों को अनुदान में मिलने वाले बीज समय पर नहीं मिलते। इस कारण वह समय पर बुआई नहीं कर पाते है। लाल सिंह मेहता ने आरोप लगाया कि उत्पादन क्षमता पांच किलो की है, लेकिन बीज 50 ग्राम ही दिया जा रहा है। बसंत सिंह मेहता ने कहा कि बल्टा, भ्यूड़ा, बिंतोला, जखेटा, माट, छाना, घरसू, सरसों, कुटछोली गांवों में काफी मात्रा में सब्जी उत्पादन किया जाता है, लेकिन विपणन की व्यवस्था नहीं होने के कारण काश्तकारों को उपज का लागत मूल्य भी नहीं मिल पाता। ग्रामीणों ने कहा कि कृषि महोत्सवों में कृषि वैज्ञानिक के अलावा विपणन का अनुभव रखने वालों को भी बुलाया जाना चाहिए।
सभा में किशन सिंह मेहता, अर्जुन सिंह मेहता ने भी गांव की विभिन्न समस्याएं रखीं। मंच के सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संयोजक विनय किरौला, उप संयोजक ललित मोहन पंत, निरंजन पांडे, किशन सिंह मेहता, अर्जुन सिंह मेहता, मदन सिंह मेहता, राजेंद्र सिंह मेहता, जगत सिंह मेहता, विरेंद्र सिंह मेहता, दीपक दानी, कमल जोशी, सुनील पांडे, कमल जोशी, गोपाल मोहन भट्ट आदि शामिल हैं।