{"_id":"595692eb4f1c1b414d8b4a4b","slug":"151498845931-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवकाश में कटौती से आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवकाश में कटौती से आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों में रोष
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका मिनी संगठन की बैठक में सदस्यों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रदेश मंत्री दुर्गा बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को चार महीने से वेतन नहीं मिलने पर रोष जताया।
वक्ताओं नेे कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रतिवर्ष मिलने वाले अवकाश घटाकर पांच दिन करने का सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है। इस पर सरकार के खिलाफ असंतोष जताया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूर्व की तरह अवकाश स्वीकृत करने की मांग उठाई। कहा कि संगठन ने इस मुद्दे को सरकार और बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या के सम्मुख उठाया था। इसके बाद मंत्री ने 12 जून को विधानसभा में कार्यकर्ताओं को पूर्व की तरह 15 दिन का अवकाश स्वीकृत करने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक शासनादेश जारी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस कारण जिले में कार्यकर्ताओं को ग्रीष्मकालीन अवकाश नहीं मिल पाया है। बैठक में जिलाध्यक्ष सुनीता तिवाड़ी, उमा जोशी, गीता जोशी, किरन जोशी, हंसा, ब्लॉक अध्यक्ष गीता बिष्ट आदि थे। ब्यूरो