फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   150 Doctors scarcity in Almora Soon

Almora News: इस माह के अंत में अल्मोड़ा के अस्पताल में डॉक्टरों की हो सकती है कमी

Mon, 18 Mar 2024 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 18 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
150 Doctors scarcity in Almora Soon
- सीएमओ कार्यालय, अल्मोड़ा। संवाद
अनुबंध नहीं बढ़ा या नहीं हुई नई नियुक्ति तो अस्पताल हो जाएंगे डॉक्टर विहीन
विज्ञापन

अल्मोड़ा। पहले से ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे जिले के लोगों की दिक्कत आचार संहिता में बढ़ गई है। इस महीने जिले के अस्पतालों में तैनात 150 चिकित्सकों का अनुबंध खत्म हो जाएगा और इनकी नई नियुक्ति आचार संहिता के चलते लटक सकती है। नए चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हुई तो जिले के अस्पताल खाली हो जाएंगे।
जिला, महिला, रानीखेत, सोमेश्वर उप जिला चिकित्सालय सहित अन्य सीएचसी, पीएचसी में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए अनुबंध पर चिकित्सकों की तैनाती की गई है। 31 मार्च को इन चिकित्सकों का अनुबंध समाप्त हो जाएगा। चिकित्सकों के अनुबंध समाप्ति की तिथि नजदीक आते ही स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन

जिले में रिक्त हैं 171 स्थायी चिकित्सकों के पद
अल्मोड़ा। जिले की छह लाख से अधिक की आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यहां के अस्पतालों में चिकित्सकों के 290 पद स्वीकृत हैं। इन अस्पतालों में 171 स्थायी चिकित्सकों की कमी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट- अनुबंध समाप्त होने के बाद नए चिकित्सकों की तैनाती होनी है। आचार संहिता में विशेष अनुमति लेकर अनुबंध पर नए चिकित्सकों की तैनाती की जा सकती है। चिकित्सकों की कमी नहीं होने दी जाएगी। -डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed