फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   15 routes including two state highways closed in almora

Almora News: दो स्टेट हाइवे समेत 15 मार्गों की रफ्तार पर ब्रेक, मलबे और बोल्डरों ने राेकी राह; लोग परेशान

Tue, 17 Sep 2024 04:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 17 Sep 2024 04:28 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिले में दो स्टेट हाइवे समेत 15 सड़क मार्गों पर अब भी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बाधित होने के कारण 35 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है।

विज्ञापन
15 routes including two state highways closed in almora
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

अल्मोड़ा जिले में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद आपदा के जख्मों पर मरहम नहीं लग पाया है। जिले में दो स्टेट हाइवे समेत 15 सड़क मार्गों पर अब भी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बाधित होने के कारण 35 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है।

विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश का सबसे अधिक असर जिले की सड़कों पर पड़ा है। जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण मुख्य मार्गों पर जगह-जगह मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर आ गए हैं। इस कारण इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। स्थानीय लोग और बाहर से आने वाले लोग मार्ग बदलकर जैसे तैसे गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। मार्ग बंद होने के कारण अब इन सड़कों से प्रभावित क्षेत्रों में अब जरूरी सामान की आपूर्ति भी बंद हो गई है। हालांकि पिछले दो-तीन दिनों से सड़क मार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन अब इन बाधित इन मार्गों को खोला नहीं जा सका है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Champawat News: दो दिन की बारिश ने टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच को 27 जगह किया बंद, यात्रियों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों पर आवाजाही है बंद
खैरना-रानीखेत- रामनगर हाइवे, सिमलखेत-काफलीखान मार्ग, ध्याड़ी- मिरगांव मार्ग, सिंधिया मल्ला- तड़कोट मार्ग, खेती-जटेश्वर मार्ग, वृद्ध जागेश्वर मार्ग, तोली- जिंगोली मार्ग, जैंती-सिल्टाचापड़ मार्ग, दन्योली-चौकुना मार्ग, दुबरौली- धौनी मार्ग, ज्वारनैड़ी- बसगांव मार्ग, जैंती- नया संग्रोली मार्ग, मोरनौला- खांकर, मंगलता-त्रिनैली, धौलादेवी- बजेली मार्ग।

बंद पड़े सड़क मार्गों को खोलने के प्रयास चल रहे हैं। शीघ्र सभी बंद मार्गों को यातायात के लिए सुचारु कर लिया जाएगा।
-ई. विभोर गुप्ता, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed