{"_id":"6adba4a94ba7e14a4f02d73d","slug":"water-supply-in-the-circuit-house-zone-will-remain-suspended-on-sunday-almora-news-c-232-1-shld1002-150250-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सर्किट हाउस जोन में रविवार को ठप रहेगी जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सर्किट हाउस जोन में रविवार को ठप रहेगी जलापूर्ति
Fri, 23 Oct 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के एक बड़े हिस्से को पेयजल आपूर्ति करने वाले सर्किट हाउस जोन के उपभोक्ताओं को रविवार को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। जल संस्थान की ओर से कोसी पेट्रोल पंप के पास स्थित मुख्य पेयजल लाइन को बदलने का निर्णय लिया गया है। लंबे समय से इस लाइन में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए यह सुधार कार्य किया जा रहा है।
विभाग के अनुसार रविवार सुबह से तकनीकी टीम लाइन बदलने के काम में जुट जाएगी। इस मरम्मत कार्य के कारण कोसी पंपिंग स्टेशन से सर्किट हाउस स्थित मुख्य जलाशय को होने वाली वाटर सप्लाई बंद रहेगी। टैंक न भरने के कारण इस जोन के अंतर्गत आने वाले सभी रिहायशी मोहल्लों और व्यावसायिक क्षेत्रों में रविवार को पानी नहीं आएगा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नीरज तिवारी ने आम जनता से अपील की है कि वे शनिवार को ही अपनी आवश्यकता के अनुसार पानी का संचय कर लें, ताकि रविवार को किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। विभाग ने कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर सोमवार से आपूर्ति सामान्य करने का भरोसा दिया है। संवाद