फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   15 roads including two state highways still blocked in almora

Uttarakhand: अल्मोड़ा के दो स्टेट हाईवे समेत 15 सड़कों पर आवाजाही ठप, मलबा हटाने में प्रशासन के छूट रहे पसीने

Tue, 17 Sep 2024 11:24 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 17 Sep 2024 11:24 AM IST
सार

लगातार बारिश से प्रभावित जनजीवन को सामान्य बनाने में अभी भी जिला प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। सोमवार को भी 66 जेसीबी के साथ प्रशासन के सभी अधिकारी जिले भर में बंद पड़ी सड़कों को खुलवाने में जुटे रहे।

विज्ञापन
15 roads including two state highways still blocked in almora
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

 

अल्मोड़ा में लगातार बारिश से प्रभावित जनजीवन को सामान्य बनाने में अभी भी जिला प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। सोमवार को भी 66 जेसीबी के साथ प्रशासन के सभी अधिकारी जिले भर में बंद पड़ी सड़कों को खुलवाने में जुटे रहे। दो स्टेट हाईवे सहित करीब 15 सड़कें अभी भी बंद है।

लमगड़ा-सिमलखेत के पास रह-रहकर कर पहाड़ी से मलबा गिरने से सड़क लगातार बाधित है। प्रशासन को यहां यातायात सामान्य करने में पसीने छूट रहे हैं। प्रभारी डीएम दीवेश शाशनी ने जल्दी से जल्दी सड़कों को सामान्य बनाने के निर्देश दिए। सोमवार को भी सुबह से ही बंद पड़ी सड़कों को खोलने का अभियान शुरू कर दिया था। अल्मोड़ा रानीखेत, सल्ट, द्वाराहाट, सोमेश्वर, भतरौंजखान सहित सभी क्षेत्रों में मलबा हटाने का काम जारी रहा। वहीं, ऊर्जा निगम के अधिकारी आपदा में क्षतिग्रस्त हुए बिजली के पोलों को ठीक करते रहे। अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 15 सड़कों को खोलना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। हालांकि प्रशासन सोमवार की रात तक सभी सड़कों को खोलने के दावे कर कर रहा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- जन्म से पहले ही जीवन बचाने की चुनौती: इस महीने होने हैं 250 से ज्यादा प्रसव, इस वजह से प्रशासन की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन

जागेश्वर में क्षतिग्रस्त गोशाला तक नहीं पहुंच पाई टीमें
जागेश्वर क्षेत्र के भनौली गांव में तीन दिन पहले क्षतिग्रस्त हुई गोशाला के मलबे में फंसे पशुओं को बचाने के लिए कवायद जारी रही। प्रशासन की टीमें कच्चा रास्ता बनाकर गोशाला तक पहुंचने में जुटी है। आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि यहां अभी कई पशुओं के दबे होने की सूचना है। उन्हें बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

बागेश्वर में दस सड़कों पर सुचारू नहीं हुआ यातायात
बागेश्वर जिले में बारिश के दौरान बंद सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। मौसम साफ होने के बावजूद 10 सड़कों पर यातायात सुचारू नहीं हो सका है। सड़कें बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को तहसील और जिला मुख्यालय आने के लिए पैदल दूरी तय करनी पड़ती है।

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 11 जुलाई से बंद काफलीकमेड़ा, 28 अगस्त से बंद उडियारकुड़ी-सन और दो सितंबर से बंद पगना-सक्तेश्वर सड़क पर अब तक यातायात सुचारू नहीं हो सका है। विगत दिनों की बारिश में बंद हुई पुरकोट-पंद्रहपाली, वज्यूला-हरिनगरी, विजयपुर-भाटगाड़-रणकांडे, भयूं-गडेरा, बालीघाट-खुल्दौड़ी, काफलीगैर-जांठा और सीरी मोटर मार्ग पर भी यातायात सुचारू नहीं हो सका है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही अधिकांश सड़कों को खोल दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed