{"_id":"5936dc844f1c1bd6448b457b","slug":"149676763519-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला फूंका
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला फूंका
अल्मोड़ा। पांच सौ करोड़ के एनएच 74 घोटाले की जांच और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अल्मोड़ा में प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि एनएच 74 घोटाले की सीबीआई जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। घोटाले का पर्दाफाश करने वाले तत्कालीन कुमाऊं आयुक्त और मुख्य जांच अधिकारी डी सैंथिल पांडियन को फिर से जांच अधिकारी बनाया जाए ताकि सीबीआई जांच को पारदर्शी और त्वरित तौर पर पूरी कराया जा सके। प्रदेश सरकार ने राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभान्वित हो रहे एपीएल राशन कार्ड धारकों को मिलने वाले गेहूं और चावल के मूल्यों में दोगुने से ज्यादा वृद्धि कर दी है। इससे वह काफी परेशान हैं। अनाज के मूल्यों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने घरेलू बिजली की दरों में एक माह के भीतर दो बार वृद्धि कर उपभोक्ताओं के साथ अन्याय किया है। प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीति के कारण मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में शराब की दुकानों के खुलने और बंद होने के अलग-अलग मापदंड से पर्वतीय क्षेत्र में शराब की तस्करी को बढ़ावा मिल रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा द्वेष भावना के तहत विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विभिन्न तरीके से राजनीतिक उत्पीडन किया जा रहा है। पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पर्यवेक्षक पुष्कर दुर्गापाल, पीसीसी सचिव त्रिलोचन जोशी, तारा जोशी, तारु तिवारी, विनोद वैष्णव, जिला महामंत्री पंकज वर्मा, सुंदर लटवाल, शहजाद अंसारी, परितोष जोशी, मदन डांगी, शरद साह, लीला जोशी, पुष्पा सती, उमा कोरंगा, लता तिवारी, राधा बिष्ट, प्रीति बिष्ट, गीता मेहरा आदि शामिल थे।