फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आईएमए के आह्वान पर बंद रहे जिले के प्रावइेट अस्पताल

आईएमए के आह्वान पर बंद रहे जिले के प्रावइेट अस्पताल

Tue, 06 Jun 2017 10:16 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
आईएमए के आह्वान पर बंद रहे जिले के प्रावइेट अस्पताल
आईएमए के आह्वान पर बंद रहे जिले के निजी अस्पताल
विज्ञापन

अल्मोड़ा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर जिले में सभी निजी अस्पताल मंगलवार को बंद रहे। डाक्टरों एवं मेडिकल सेक्टर में हिंसा मारपीट और तोड़फोड़ के खिलाफ कानून बनाने, क्लीनिकल स्टेब्लिशमेंट एक्ट की खामियों को दूर करने समेत अन्य मांगों को लेकर निजी अस्पताल बंद रहे।

जिले में लगभग 21 प्राइवेट अस्पताल बंद रहने से मरीज काफी परेशान रहे। मंगलवार सुबह नगर के प्राइवेट अस्पतालों में कई मरीज इलाज को पहुंचे लेकिन अस्पताल बंद होने से उन्हें वापस जाना पड़ा। इधर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े निजी अस्पतालों के डाक्टरों ने जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र को भेजे ज्ञापन में डाक्टरों पर आए दिन हो रहे हमलों पर अंकुश लगाने, क्लीनिकल स्टेब्लिशमेंट एक्ट की खामियों को दूर करने, एलोपैथिक दवाएं केवल एमबीबीएस और बीडीएस की ओर से दिए जाने, अंतर मंत्रालय समिति की सिफारिशों को फौरन लागू करने आदि की मांग की। ज्ञापन देने वालों में डा. ललित पंत, डा. जेसी दुर्गापाल, डा. एनएस चौहान, डा. एससी पांडे, डा. मनीषा पांडे, डा. एनके पांडे, डा. नवीन मिश्रा, डा. एएस गुसार्इं, डा. बीसी पुनेठा, डा. विनीता जोशी, डा. एपी पांडे, डा. जीसी पांडे आदि शामिल थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed