{"_id":"5d2a103f8ebc3e6ce13922c3","slug":"142-students-enrolled-in-ssj-campus-for-the-second-day-almora-news-hld3487816196","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसजे परिसर में दूसरे दिन 142 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसजे परिसर में दूसरे दिन 142 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश
विज्ञापन
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में बीए में प्रवेश के लिए प्रमाण पत्रों की जांच को कतार में खड़े होकर अपनी ?
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में बीएससी प्रथम वर्ष के जीव विज्ञान और गणित ग्रुप के साथ ही बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए जारी गई पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर दूसरे दिन शुक्रवार को सभी कक्षाओं में 142 छात्र-छात्राओं को अस्थायी प्रवेश दे दिए गए हैं। इसमें बीए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। जबकि पहले दिन 202 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया था।
जानकारी के मुताबिक दूसरे दिन शनिवार को बीएससी गणित वर्ग में 10 और बीएससी जीव विज्ञान में 22 छात्र-छात्राओं की सूची जारी हुई है।
जबकि बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए 15 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिए। जबकि बीए में 95 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। पहली सूची के आधार पर बीएससी गणित और बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रमाणपत्रों के सत्यापन और प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 17 जुलाई रखी गई है जबकि बीएससी जीव विज्ञान ग्रुप में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि15 जुलाई तय की गई है। पहली सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को उक्त तिथि तक प्रवेश लेना अनिवार्य है। उसके बाद दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी।
फिलहाल शुल्क जमा करने का काम भी चलता रहेगा। शुल्क जमा होने के साथ ही स्थायी प्रवेश हो जाएंगे। इधर शनिवार को भी सभी विभागों में छात्र-छात्राओं की भीड़ रही।