फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   142 employees were absent in raids

छापे में 142 कर्मचारी मिले नदारद

Sat, 14 Mar 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sat, 14 Mar 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
142 employees were absent in raids

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर डीएम, सीडीओ, एडीएम आदि अधिकारियों ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों में छापे मारे। छापे के दौरान जिले के विभिन्न कार्यालयों में 142 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। जिला मुख्यालय के आफिसों में ही 108 कर्मचारी कार्यालयों से नदारद मिले। डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों से सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण जिला कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। स्पष्टीकरण संतोषजनक मिलने पर ही कर्मचारियों का वेतन मिलेगा। हाल फिलहाल के महीनों में यह सबसे बड़ी छापेमारी है। विभाग के विभाग खाली मिलने से आप सोच सकते हैं कि जिले के कर्मचारियों और अफसरों की कार्यशैली कैसी है।


डीएम विनोद कुमार सुमन को जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान स्टोरकीपर, उपचारिका हिमानी बिष्ट, वार्ड ब्वॉय मनोज सिंह अनुपस्थित मिले। सीडीओ डा. अहमद इकबाल को निरीक्षण के दौरान बचत कार्यालय में वरिष्ठ सहायक रेखा चौधरी, पूर्ति कार्यालय में सुशीला कांडपाल, राजश्री तिवारी, भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय में प्रकाश पांडे, बीना वैष्णव, बिजली विभाग शिकायत प्रकोष्ठ में कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका ही नहीं मिली।
एडीएम प्रकाश चंद्र को निरीक्षण में जिला विकास कार्यालय में गोपाल सिंह मेहता, महेश चंद्र दुर्गापाल, दीनू बर्फाल, कृषि अधिकारी कार्यालय में गोपाल सिंह, सावित्री, हरि सिंह, धन सिंह, रूपा रौतेला, निबंधक कार्यालय में डीएल असवाल, बीएस सिराड़ी, जीएस जीना, नजीमुद्दीन, हीरा सिंह, ज्योति तिवारी, राजेंद्र सिंह भंडारी गैरहाजिर मिले।  डीपीआरओ कार्यालय में हेम चंद्र जोशी, नवीन चंद्र आर्या, आरईएस में आरसी पाठक, बीएस देवड़ी, मोबिना अख्तर, गोपाल सिंह रावत, लघु सिंचाई में इकबाल हुसैन, किशन लाल, महेश लाल आर्य, जीडी सिंह, डीआरडीए में हर्ष सिंह नैनवाल, जोगा राम आर्य, पनुली देवी, शांति देवी, अर्थसंख्या में डीएस बोरा, भावना बिष्ट, ब्रजपाल सिंह, उदीप वर्मा, पशुपालन में डा. रचना आर्या, मुकेश कुमार, सुनीता शर्मा, शेखर चंद्र भट्ट, पान सिंह बंगारी, हंसी जोेशी, पंकज मेहता, प्रताप सिंह, आनंद राम, जस राम, हर सिंह बोरा, सुधीर कुमार, मत्स्य में नीता पांडे, जगदीश प्रसाद गैरहाजिर मिले।


एसडीएम रिंकू बिष्ट को प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में दान सिंह गैलाकोटी, शशि टम्टा, रमा पंत, राजेंद्र सिंह नयाल, गोविंद सिंह अधिकारी, संतोेष चंद्र पांडे, दीपा जोशी, चंद्रावती आर्या, मुन्नी लोहनी, सुंदर सिंह, कलावती भाकुनी, लोनिवि में जीवन चंद्र डालाकोटी, योगेश पांडे, रणजीत सिंह बिष्ट, भुवन चंद्र जोशी, चंदन सिंह, दयासागर, पुष्पा मिश्रा, बीना कनवाल, मदन लाल, पार्वती टम्टा, खीमा जोशी, निर्माण खंड में गोपाल सिंह जलाल, विनोद प्रसाद, यशवंत सिंह, जगदीश चंद्र तिवारी, कमला सिंह, दया त्रिपाठी, मीनाक्षी तिवारी, बीना चन्याल, एडीवी खंड में हरीश चंद्र जोशी, सलीम अख्तर, मनोज वर्मा, नवीन चंद्र आर्य, राजेंद्र सिंह, महिला डेरी में नवीन चंद्र जोशी, रीता पांडे, हरीश चंद्र तिवारी, भरत सिंह नबियाल, धन सिंह कोरंगा, गीता जोशी, भुवन चंद्र त्रिपाठी, भोपाल सिंह शाही, हेमा आर्या, आनंद सिंह, महेंद्र सिंह सिराड़ी, राम प्रसाद, गोपाल सिंह, पवन पांडे, मुकेश चंद्र अनुपस्थित मिले।


एसडीएम चौखुटिया को निरीक्षण में आरईएस कार्यालय में धन सिंह नैनवाल, ब्लाक कार्यालय में राजेंद्र सिंह अधिकारी, हरीश चंद्र आर्या, भवान सिंह गुसाई, आइसा, अस्पताल में शांति आर्या, गणेश चंद्र आर्या, एसडी सती, रिना यादव, एसडीएम लमगड़ा को निरीक्षण में ब्लाक कार्यालय में जीआर आर्या, शहाबुद्दीन, एएस बिष्ट, पन्ना लाल, स्वास्थ्य केंद्र में डा. राजेश कुमार आर्या, योगेश आर्या, आनंद सिंह बिष्ट, केसी पांडे, तहसील दार भनोली को निरीक्षण में बीईओ कार्यालय में नारायण दत्त पांडे, प्राथमिक स्कूल गौली में विभूति साह, उद्यान विभाग में दीवान सिंह, एसडीएम रानीखेत को निरीक्षण के दौरान बीडीओ कार्यालय में पीसी दुर्गापाल, अनिल तड़ागी, बीआरसी में सुंदर जोशी, परवीन बक्स, सचल दल ताड़ीखेत में प्रकाश चंद्र पुजारी, प्राथमिक स्कूल बिशुवा में भवानी अधिकारी, संगीता, तहसीलदार द्वाराहाट को निरीक्षण में उद्यान विभाग में पीएस अधिकारी, हर्ष सिंह, पीएमजीएसवाई में पूरन सिंह, तहसीलदार अल्मोड़ा को प्राथमिक स्कूल सुपई, बमनतिलाड़ी, दिव्दिया, अलई में एक-एक शिक्षक अनुपस्थित मिले। जिला समाज कल्याण कार्यालय और युवा कल्याण प्रांतीय रक्षक दल विभाग में सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।


 जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने कहा है कि अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के विभागाध्यक्षों से  संबंधित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण भेजने को कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। अगर भविष्य में पुनरावृत्ति हुई तो अन्य विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed