{"_id":"5c606243bdec2273ac45e814","slug":"141549820483-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्कूल अंडर क्रिकेट प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्कूल अंडर क्रिकेट प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय स्कूल अंडर क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता रही उत्तराखंड की टीम में शामिल गौरव जोशी, लक्ष्य देउपा और आकाश भंडारी और टीम कोच उमेश चंद्र का अल्मोड़ा पहुंचने पर स्वागत किया गया। चौघानपाटा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा समेत जिला क्रिकेट एसोसिएशन और विभिन्न संगठनों के लोगों ने कोच और खिलाड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने उत्तराखंड का नाम एक बार फिर देश में ऊंचा हुआ है।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन ने कहा कि उभरते खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।। जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी ने प्रतिभागी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। इस मौके पर सभी ने केंद्रीय राज्यमंत्री से पूरी टीम को पुरस्कृत करने की मांग की।
मालूम हो पिछले दिनों स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन की ओर से दिल्ली में हुई नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल में उत्तराखंड की ओर से खेलते हुए गौरव जोशी, लक्ष्य देउपा और आकाश भंडारी ने शानदार प्रदर्शन किया था। मैच में उत्तराखंड की टीम ने राजस्थान को रोमांचक मुकाबले में 12 रन से हराकर लगातार दूसरी बार ट्राफी पर कब्जा किया था। इ
विज्ञापन
स दौरान फाउंडेशन के जिला कोआर्डिनेटर मनोज सनवाल, कोआर्डिनेटर आबिद अली, पूर्व सभासद मनीष जोशी, मनोज पवार, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, सुशील साह, मनोज वर्मा, चंदन लाल टम्टा, रमेश बहुगुणा, अशोक साह, बलवंत सिंह, महेंद्र सिंह, प्रमोद साह समेत काफी लोग मौजूद थे।