फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नौ माह से ठेके का खाना खा रहे वह भी उधारी में...

नौ माह से ठेके का खाना खा रहे वह भी उधारी में...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
नौ माह से ठेके का खाना खा रहे वह भी उधारी में...
अल्मोड़ा। नगर के एनटीडी स्थित मृग विहार में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने आठ दर्जन जानवरों के भोजन के लिए वन विभाग के पास पिछले नौ माह से बजट नहीं आया है। ठेकेदार द्वारा उधारी में इन जानवरों को भोजन कराया जा रहा है। एक माह में अकेले तेंदुओं के खाने पर एक लाख 16 हजार का खर्च आता है, लेकिन वन विभाग है कि बजट उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन


मृग विहार में रहने वाले जानवरों के लिए वन विभाग के पास अप्रैल से बजट नहीं आया है। ठेका पद्धति से जानवरों को यहां भोजन कराया जाता है।

विभाग द्वारा फिर ठेकेदार को भुगतान कराया जाता है। लंबे समय से बजट नहीं आने के कारण जहां ठेकेदार भी परेशान है वहीं इन जानवरों के भोजन पर भी भविष्य के लिए संकट पैदा हो रहा है। प्रतिमाह दो लाख 15 हजार रुपये खर्च का भी हिसाब लगाएं तो नौ माह में करीब 20 लाख रुपये उधार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed