{"_id":"5b5226dc4f1c1b49748b5f40","slug":"141532110556-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी नीति में बदलाव और खीड़ा में शराब की दुकानें तत्काल बंद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी नीति में बदलाव और खीड़ा में शराब की दुकानें तत्काल बंद करने की मांग
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आबकारी नीति में बदलाव करने, चौखुटिया के खीड़ा में खोली गई शराब की दुकानें तत्काल निरस्त करने समेत कई मांगों को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को नशामुक्त राज्य देने का आश्वासन दिया था लेकिन सत्ता में आने के बाद वह अपना वायदा भूल गई। उन्होंने मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार की जनविरोधी आबकारी नीतियों की वजह से राज्य में व्यापक अराजकता हो रही है। खासकर चौखुटिया के खीड़ा में जबरन शराब की दुकानें खोले जाने को लेकर दो माह से भी ज्यादा समय से ग्रामीण आंदोलित हैं। ग्रामीण जनता द्वारा दुकानें नहीं दिए जाने पर मोबाइल वैन से पुलिस प्रशासन के संरक्षण में शराब की दुकानें चलाई जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत आबकारी नीतियों की वजह से गांव गांव में शराब की दुकानें खोलकर यहां के सामाजिक और सांस्कृतिक ताने बाने को नष्ट कर दिया गया है। ज्ञापन में ग्रामीण विद्यालयों में शिक्षक दिए जाने और बदहाल सड़कों को तुरंत दुरुस्त किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, रंजना सिंह, किरन आर्या, चंदन कोहली, विमला, आनंदी वर्मा, अमीनुर्रहमान, अनूप तिवारी, मो. वसीम, भावना जोशी, मो. साकिब, ललित चौधरी, जीवन चंद्र, आनंदी मनराल, हेम पांडे, रमाशंकर नैलवाल, पप्पू लाल आदि शामिल रहे।