{"_id":"5b4644464f1c1bb6248b5a6a","slug":"141531331654-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह पहले सोमेश्वर से गायब हुई नाबालिग हरियाणा से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह पहले सोमेश्वर से गायब हुई नाबालिग हरियाणा से बरामद
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से बरामद हुई छह माह पहले सोमेश्वर से गायब हुई किशोरी
अल्मोड़ा। करीब छह माह पूर्व सोमेश्वर से गायब हुई किशोरी को पुलिस ने हरियाणा से बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार किशोरी को हिसार हरियाणा निवासी एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 तथा 376 तथा पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार विगत सात दिसंबर को सोमेश्वर क्षेत्र से एक किशोरी गुम हो गयी थी। परिजनों ने इस संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमेश्वर पुलिस द्वारा काफी प्रयास किए जाने के बाद भी किशोरी का पता नहीं चल पाया। बाद में एसएसपी पी रेणुका देवी ने पुलिस टीम का गठन कर किशोरी की खोजबीन शुरू करा दी। सर्विलांस से पता चलने पर उप निरीक्षक बिशन लाल, हरीश मेहरा, महिला कांस्टेबल आशा चंद्रा को हरियाणा भेजा गया।
बीते दिन पुलिस ने हरियाणा से किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि किशोरी को न्यायालय में पेश करने के बाद इस मामले में बलजीत सिंह जांगड़ा निवासी फ्रांसी जिला हिसार के खिलाफ किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में पॅाक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।