फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   भाजपा सरकार का कार्यकाल निराशाजनक: कुंजवाल

भाजपा सरकार का कार्यकाल निराशाजनक: कुंजवाल

Tue, 30 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार का कार्यकाल निराशाजनक: कुंजवाल
अल्मोड़ा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने प्रदेश सरकार पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा सरकार के अब तक के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए शिल्प उन्नयन संस्थान का कार्य भी रोकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कुंजवाल ने यहां जारी बयान में कहा कि उनके प्रयासों के बाद पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के धौलादेवी विकासखंड के गुरुड़ाबांज में 100 करोड़ रुपये की लागत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरि प्रसाद टम्टा की स्मृति में हरिप्रसाद टम्टा परंपरागत शिल्प उन्नयन शोध संस्थान स्वीकृत किया था। संस्थान के निर्माण में दो करोड़ रुपये खर्च हो गए हैं और पेयजल लाइन बिछ चुकी है। इस ड्रीम प्रोजेक्ट के खुलने से क्षेत्र के नौजवानों, शिल्पकारों और लोक संस्कृति कर्मियों और परंपरागत व्यवसाय में लगे कुटीर उद्योगों के विकास के लिए अपार संभावनाएं थीं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने संस्थान का कार्य रोक दिया है। प्रदेश सरकार से संस्थान के लिए शीघ्र धनराशि आवंटित कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि संस्थान का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं किया गया तो पूरे धौलादेवी ब्लॉक में जनजागरण अभियान चलाते हुए राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed