फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   रविंद्र, पुष्पा, सूरज, तारा, विक्रम, शालिनी का शानदार प्रदर्शन

रविंद्र, पुष्पा, सूरज, तारा, विक्रम, शालिनी का शानदार प्रदर्शन

Fri, 17 Nov 2017 11:07 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
रविंद्र, पुष्पा, सूरज, तारा, विक्रम, शालिनी का शानदार प्रदर्शन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। जीआईसी खेल मैदान में चल रहे ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें अंडर-19 बालक वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में रवींद्र सिंह बिष्ट, पंकज बोरा, अजय मेहरा, बालिका वर्ग में पुष्पा चम्याल, हिना जीना, मनीषा ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में सूरज सिंह रावत, लोकेश कुमार, भूपेश पांडे, बालिका वर्ग में तारा नेगी, ललिता बोरा, अनीता आर्या ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


वहीं चक्का फेंक में विक्रम सिंह, करन सिंह बिष्ट, अमित जड़ौत व बालिका वर्ग में शालिनी बिष्ट, ज्योति बोरा, कविता पैनवाल ने अव्वल रहे। खो-खो अंडर-17 और 19 बालिका वर्ग में न्याय पंचायत पल्यूं, अंडर-14 में पांडेतोली, अंडर-10 में न्याय पंचायत सल्ला भाटकोट ने पहला स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालक वर्ग के अंडर-19, अंडर-17, अंडर-14 में न्याय पंचायत पांडेतोली पहले स्थान पर रहा। जबकि अंडर-10 बालक वर्ग में न्याय पंचायत सल्ला भाटकोट, कबड्डी के अंडर-10 बालक वर्ग में पार्वती कान्वेंट पब्लिक स्कूल ने सल्ला भाटकोट को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य हरी राम टम्टा ने खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


संचालन ममता उपाध्याय ने किया। वहां प्रधानाचार्य दया राम, कैलाश डोलिया, अशोक बनकोटी, हरी मेहता, हरीश सिंह ढैला, नंदन सिंह कार्की, गिरीश बिष्ट, हरि प्रकाश खत्री आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed