{"_id":"59fc9b2f4f1c1bd7538bafae","slug":"141509727023-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला व्यापार मंडल ने पालिका द्वारा कर लगाने का विरोध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला व्यापार मंडल ने पालिका द्वारा कर लगाने का विरोध किया
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला व्यापार मंडल की यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने नगर पालिका के प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण कर का विरोध किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा शहर के लोगों से भवन कर लिया जाता है। लोग साफ-सफाई आदि के लिए ही यह टैक्स देते हैं। इसके बावजूद यूजर चार्जेज के नाम पर एक और कर लगाना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों से पहले ही विभिन्न मदों में नगर पालिका द्वारा कर लिया जा रहा है। जीएसटी और आर्थिक मंदी के दौर में पालिका द्वारा एक और कर लगाने से व्यापारियों पर बोझ बढ़ जाएगा। यह व्यापारियों को किसी भी स्थिति में मान्य नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि पालिका को केंद्र तथा राज्य सरकार से अनुदान की मांग करनी चाहिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने के लिए पूरे शहर में सीसीटीवी लगाने की मांग की। बैठक में जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, जिला प्रभारी अनूप गुप्ता, जिला महामंत्री मनीष जोशी, जिला कोषाध्यक्ष कमल गुप्ता, संजय अग्रवाल, कमल बिष्ट आदि थे। ब्यूरो