{"_id":"596cf3e84f1c1b80058b45a5","slug":"141500312552-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दरबार में पेयजल, सड़क से संबंधित 35 शिकायतें मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दरबार में पेयजल, सड़क से संबंधित 35 शिकायतें मिली
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में जनता की शिकायतें सुनीं और उनका निस्तारण किया। पेयजल, सड़क, आपदा से संबंधित कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यालय में शिकायत प्राप्त करने के लिए रजिस्टर बनाने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि अन्य विभागों के अधिकारी अपने कार्यालय में शिकायत रजिस्टर बना लें। जब भी उसका निस्तारण करें उसका अंकन पंजिका में कर लें। उन्होंने कहा कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। इसलिए शिकायतों के निस्तारण में पूर्ण सावधानी बरती जाए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार को जनता दरबार लगाकर शिकायतें सुनी जाएंगी और पिछली शिकायतों में क्या कार्रवाई हुई इसकी भी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए।