{"_id":"5e3afba48ebc3ee61111bbde","slug":"136-bottles-of-liquor-recovered-from-centro-car-car-seized-almora-news-hld3723615153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रो कार से 136 बोतल शराब की बरामद, कार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रो कार से 136 बोतल शराब की बरामद, कार सीज
विज्ञापन
शराब के साथ सल्ट पुलिस द्वारा पकड़ी गई कार।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट थाना पुलिस ने मंगलवार रात चिमटाखाल के पास सेंट्रो कार से 136 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद की है। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है। अंधेरे का फायदा उठाकर चालक चिमटाखाल में कार छोड़कर फरार हो गया।
उप निरीक्षक चंद्र सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल शंभू सिंह, कैलाश जोशी, दीपक बहुगुणा, दिनेश पांडे मंगलवार रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। धूमाकोट से आ रही सेंट्रो कार संख्या डीएल-04सीएजी-5210 के चालक से कार को मोहान पुलिस सहायता केंद्र पर रोकने को कहा, लेकिन कार चालक पुलिस बैरियर पर टक्कर मारकर भाग गया।
पुलिस टीम के पीछा करने पर अंधेरे का फायदा उठाकर चालक चिमटाखाल के जंगलों में कार को छोड़कर भाग गया। पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली। कार से 136 बोतल शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सल्ट धीरेंद्र पंत ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है। शराब की तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया गया है।