{"_id":"622ce53629e9984e065d1c80","slug":"135-young-man-joins-indian-army-ranikhet-news-hld456257433","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं और नागा रेजीमेंट के 135 जवान बने थल सेना का अभिन्न अंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं और नागा रेजीमेंट के 135 जवान बने थल सेना का अभिन्न अंग
विज्ञापन
परेड का निरीक्षण करते मुख्य अतिथि डिप्टी कमांडेंट। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। देशभक्ति गीतों के बीच देश की आन-बान और शान की रक्षा का संकल्प लेते हुए 135 जवान कुमाऊं और नागा रेजीमेंट का हिस्सा बन गए। मुख्य अतिथि केआरसी के डिप्टी कमांडेंट कर्नल एसके यादव ने परेड की सलामी ली। धर्म गुरु सूबेदार मेजर दिनेश चंद्रा ने राष्ट्र ध्वज और धर्मग्रंथ को साक्षी रख जवानों को शपथ दिलाई।
सोमनाथ मैदान में मुख्य अतिथि केआरसी के डिप्टी कमांडेंट कर्नल यादव ने कुमाऊं और नागा रेजीमेंट की वीरगाथा पर प्रकाश डाला और नव प्रशिक्षित जवानों से रेजीमेंट की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया।
परेड कमांडर मेजर आशुतोष शंकर के निर्देशन में रेजीमेंट बैंड की देशभक्ति स्वर लहरियों के बीच शानदार मार्चपास्ट निकाला गया और मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। नव प्रशिक्षित जवानों के अंतिम पग भरते ही भारतीय सेना को 135 नए जवान मिल गए। यहां ले. कर्नल पुनीत मल्होत्रा, प्रशिक्षण बटालियन कमांडर कर्नल सुनील कटारिया, एडीजे लक्ष्मी विहान, ले. कर्नल शोबी राज, संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन, सीओ तपेश कुमार चंद, कमलेश जोशी, सूबेदार मेजर तारा सिंह रावत, दीवान सिंह, इंद्र सिंह रौतेला आदि भी थे। नव प्रशिक्षित जवानों के परिजनों को भी गौरव पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विजय मेहता रहे सर्वश्रेष्ठ
रानीखेत। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों में ओवरऑल आधार पर सिपाही विजय सिंह मेहता अव्वल रहे। फायरिंग में नवनीत, बीपीईटी में सिपाही अजय बोरा, ड्रिल में दिनेश सिंह, लिखित परीक्षा में विजय सोरारी, टीएसओटी में तरुण चौहान अव्वल रहे। मुख्य अतिथि ने अव्वल जवानों को तमगे लगाकर सम्मानित किया।