{"_id":"5c378674bdec227375489780","slug":"131547142772-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरुरत 3.5 करोड़ की मिले मात्र 36.70 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरुरत 3.5 करोड़ की मिले मात्र 36.70 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बरसात के सीजन में आपदा से जिले में विभिन्न स्थानों पर 74 सड़कें अवरुद्ध हुई थीं। इसके अलावा कई स्थानों पर सड़कों पर मलबा आया था। कई सड़कों के किनारे की दीवारें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। आपदा से सड़कों को 3.5 करोड़ का नुकसान हुआ। हालांकि बरसात के सीजन में सड़कों को खोलने में लोनिवि के उधारी में 52 लाख खर्च भी किए, लेकिन पांच डिवीजनों में से मात्र निर्माण खंड को ही 36.70 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं। ऐसे में सड़कों की स्थिति जल्द सुधरने की उम्मीद नहीं है।
15 जून से 15 सितंबर तक आपदा सीजन रहता है। आपदा से तीन माह की अवधि में जिले में विभिन्न स्थानों पर 74 मार्ग बंद हुए। कई स्थानों पर सड़कों में मलबा भी आया था। सड़कों के किनारे कई स्थानों पर दीवारें भी क्षतिग्रस्त हुईं। इसके अलावा चार पुलों को भी क्षति पहुंची थी। बरसात में शासन-प्रशासन के निर्देश पर लोनिवि ने बंद सड़कें खोलने को जिले में लगाई गई 24 जेसीबी मशीनों में से आठ विभागीय जेसीबी और 16 जेसीबी किराए पर ली गई थीं।
लोनिवि ने बरसात के सीजन में सड़कों को खोलने के लिए 52 लाख रुपये खर्च किए। विभाग को न तो दैवी आपदा मद से और न ही शासन, जिला योजना से बजट मिला है। उधारी में विभाग द्वारा यह सड़कें खोलकर यातायात सुचारू किया गया। क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने के लिए जिले में लोनिवि के पांच डिवीजनों को कुल 3.5 करोड़ की जरूरत है, परंतु लोनिवि निर्माण खंड को ही मात्र 36.70 लाख रुपये प्रमुख अभियंता कार्यालय से मिले हैं।
विज्ञापन
सर्किल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अन्य डिवीजनों को बजट अवमुक्त नहीं हुआ है। इधर लोनिवि निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता एसडी पांडे ने बताया कि डिवीजन को शासन से मिली धनराशि से सुधारीकरण कार्य करने के लिए निविदा आमंत्रित कर ली गई हैं। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।