फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कला महोत्सव में बच्चों ने पोस्टरों की प्रदर्शन लगाई

कला महोत्सव में बच्चों ने पोस्टरों की प्रदर्शन लगाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
कला महोत्सव में बच्चों ने पोस्टरों की प्रदर्शन लगाई
अल्मोड़ा। जीआइसी जसकोट में आयोजित कला महोत्सव में बच्चों द्वारा तैयार पोस्टरों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई जिसमें शोभा, देवेंद्र मनराल प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे बच्चों को पुरस्कार भी बांटे गए।
विज्ञापन


बाल प्रहरी, बाल साहित्य और भारत ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से हुए कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में शोभा सांगा पहले, विकास दूसरे, और मनोज आर्या तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा नौ और दसवीं के बच्चों में शोभा नेगी पहले, किरन नेगी दूसरे और कविता कार्की तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा छह, सात और आठ के वर्ग में देवेंद्र मनराल पहले, हर्षित कार्की दूसरे और हर्षित मनराल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


अनीता धामी की अध्यक्षता में आयोजित कला महोत्सव का संचालन प्रमोद तिवारी ने किया। शिक्षक गरिमा राना द्वारा तैयार ड्राइंग का भी लोकार्पण किया गया। इस मौके 32 बच्चों को प्रशस्ति पत्र और पुस्तकें उपहार में दी गईं। बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला ने कहानी के माध्यम से बच्चों में वैैज्ञानिक सोच जाग्रत करने की गतिविधियां कराईं। प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र तिवारी ने भी विचार रखे। सारिका बेरी, दयाकृष्ण जोशी, शिवसिंह गैड़ा आदि ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed